भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की कुल आठ पंचायतों में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 351 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 48 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। सर्वाधिक 66 आवेदन बारा पंचायत में प्राप्त हुए, जबकि राजगांव में 63 और राजगांव आराजी में 23 आवेदन आए। उप विकास आयुक्त ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। शिविर में बीडीओ अभिमन्यु कुमार, प्रमुख रश्मि कुमारी और जिला परिषद उपाध्यक्ष पप्पू यादव आदि भी मौजूद थे। प्यालापुर पंचायत में 11 तथा हरिनकोल पंचायत में 41 आवेदन एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता की उपस्थिति में प्राप्त हुए। हरदेवचक में 14, रोशनपुर में 45 और बंधु जयराम पंचायत में 38 आवेदन मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...