भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के इंटर कॉलेज बैडमिंटन (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता की शुरुआत मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में गुरुवार को होगी। पुरुष वर्ग में 10 कॉलेज और महिला वर्ग में आठ कॉलेज हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगी। विवि के इंडोर मल्टीपर्पस स्टेडियम में आयोजन होना है। मुख्य अतिथि के रूप में टीएमबीयू की डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना साह होंगी, जबकि उद्घाटन मेयर डॉ. बसुंधरा लाल करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजबान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार झा करेंगे। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. स्वस्तिका दास रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...