भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक बार फिर से मेडिसिन और सर्जरी का इमरजेंसी वार्ड अब एक ही जगह संचालित होगा। आज यानी एक नवंबर से हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रॉक समेत मेडिसिन विभाग से जुड़े गंभीर मरीजों को ओल्ड इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया जाएगा। यहां तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस चालकों व मरीजों को एक नंबर गेट होकर जाना पड़ेगा। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि अब मेडिसिन विभाग के गंभीर मरीजों को भर्ती के लिए दो नंबर गेट होकर फैब्रिकेटेड वार्ड तक नहीं जाना होगा। ओल्ड इमरजेंसी में ही मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, शिशुरोग विभाग से जुड़े गंभीर रोगियों का इलाज होगा। वहीं स्त्रीरोग एवं प्रसूती विभाग में डिलीवरी समेत अन्य गंभीर रोगियों को भर्ती किया जाएगा।

इमरज...