भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। सबौर क्षेत्र में बिजली मेंटेनेंस कार्य को लेकर बुधवार को सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। इस संबंध में सबौर के विद्युत कनीय अभियंता दीपक कुमार राही ने कहा कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर दो घंटे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। बंद के दौरान सबौर, मनसरपुर भिट्ठी, खानकित्ता, ममलखा, कामाख्या नगर कॉलोनी, लोदीपुर, सरधो सहित अन्य जगहों की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।  यह भी पढ़ें- Katihar News: मेंटनेस कार्य के नाम पर दिन भर गुल रही बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...