भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट सीआईएससीई रीजनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का तीन दिवसीय आयोजन कार्मेल स्कूल में चल रहा है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इसके बाद टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने बताया कि भागलपुर की टीम बालक-बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल में पहुंची है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...