भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। बुधवार को शहर के उन पूजा पंडालों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया जहां बांग्ला पद्धति से पूजा की जाती है। इसकी वजह से कुछ समय तक संबंधित इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लेकिन गुरुवार को बड़े इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। क्योंकि सुबह से ही स्टेशन चौक पर प्रतिमाएं कतारबद्ध होने लगेंगी। देर रात तक विसर्जन शोभायात्रा रहेगी। इसकी वजह से बाजार क्षेत्र, स्टेशन चौक, तातारपुर, परबत्ती, नाथनगर, आदमपुर, नयाबाजार, मायागंज, खंजरपुर, तिलकामांझी, इशाकचक, सरमसपुर, मिरजानहाट, अलीगंज आदि इलाकों में अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आज विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी शहरी विद्युत कार्यपालक ...