भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बुधवार की मध्य रात्रि से बंद हो जाएगा। क्षतिग्रस्त स्लैब के स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के लिए तीन महीने का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके तहत न सिर्फ टूटे स्लैब की जगह नया स्लैब लगाया जाएगा, बल्कि तीन अन्य स्लैब की गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के लिए स्टील का स्पोर्ट (ट्रस ब्रिज) बनाया जाएगा। वाहनों और पैदल यात्रियों को रोकने के बाद बेली ब्रिज को खोल दिया जाएगा। इसलिए तीन माह तक नदी मार्ग से आवागमन हो पाएगा। जिला प्रशासन ने छह घाटों से जहाज चलाने का निर्णय लिया है। अभी 11 क्रूज (यात्री जहाज) एवं सात कार्गो (मालवाहक जहाज) को परिचालन की मंजूरी दी गई है। यात्री जहाज पर बाइक और साइकिल भी ले जा सकेंगे। जबकि मालवाहक जहाज पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही...