भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू प्रशासन ने अंग क्षेत्र के लोक पर्व बिहुला विषहरी (मनसा) पूजा को लेकर बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया है। यह अधिसूचना कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने शाम के बाद जारी की है। दरअसल, प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा पूर्व में की गई थी, लेकिन टीएमबीयू प्रशासन ने अवकाश देने से मना कर दिया था। इससे कर्मचारियों और शिक्षकों में आक्रोश की स्थिति थी, लेकिन शाम के बाद अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...