भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), भागलपुर शाखा के बैनर तले बुधवार को आईएमए भवन में पूजा-अर्चना और नवनिर्मित लिफ्ट का उद्घाटन किया गया। अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव और सचिव डॉ. अरशद अहमद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. डॉ. एसएन झा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लिफ्ट की सुविधा से भवन आने वाले बुजुर्ग डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों को काफी सहूलियत होगी। समारोह में प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. विभा चौधरी, आईएमए बिहार के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. डीपी सिंह, जेएलएनएमसीएच के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल, प्रो. डॉ. हेमशंकर शर्मा, डॉ. मृत्युंजय कुमार, बीओजीएस की अध्यक्ष डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. प्रतिभा...