भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: बांका: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेगी। टीम में बीडीओ, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की टीम आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन के वितरण की जांच करेगी। इस दौरान लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन मिल रहा है या नहीं, वितरण की प्रक्रिया और पंजियों में दर्ज विवरण का भी सत्यापन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली जा सकती है। जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम को निरीक्षण के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिल...