Bhagalpur News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लहरनियां गांव के समीप एक ट्रैक्टर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया। चालक से आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैक्टर जब्त कर चालक के विरुद्ध खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.