Bhagalpur News: अवैध आरा मिलों पर शिकंजा, सुल्तानगंज में मशीनें और लकड़ियां जब्त
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा अवैध आरा मिलों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में बाथ थाना पुलिस के सहयोग से सुल्तानगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान धांधी बेलारी और शाहकुंड-असरगंज रोड स्थित नया गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान मौके से आरा मिल से जुड़ी मशीनें, ट्रॉली, बैंड सॉ, आरी ब्लेड के साथ-साथ शीशम और महोगनी जैसी कीमती अवैध लकड़ियां और लकड़ी का बुरादा जब्त किया गया। वन विभाग ने इस मामले में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.