भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया।रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कार्तिक कुमार, बादल कुमार और अमरजीत कुमार घायल हो गए। वहीं, अंतिचक थाना क्षेत्र के अंतिचक गांव में भाइयों के बीच हुए विवाद में विनोद मंडल समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मामलों में पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...