भागलपुर, सितम्बर 11 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बुद्धूचक थाना पुलिस ने एकडरा गांव में छापेमारी कर एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपित छोटू साह एवं अमरेश साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंतिचक थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी सुनील मंडल को, कहलगांव थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत खरवा टोला के एक विधि विरुद्ध बालक को, शराब के नशे में रामकृष्ण नगर के धनंजय सिंह, शिव कुमारी पहाड़ के बिट्टू साह, राजेश कुमार साह, शिवम साह को एवं देवरी महेशपुर में छापेमारी कर पंचायत सरकार भवन में चोरी के आरोप में उदय कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उदय के घर से चोरी हुई बैट्री व पंखा बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...