Bhagalpur News: अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में चार वाहन क्षतिग्रस्त
भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन इलाके में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। दोनों घटनाओं में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कोई हताहत की खबर नहीं है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस के तुरंत पहुंच जाने से मामला नियंत्रण में आ गया। जानकारी के मुताबिक पहली घटना मनसर चौक बाईपास के समीप हुई। जिसमें सुल्तानगंज की ओर से बैटरी लदा एक पिकअप वाहन आ रहा था। इसी दौरान भवनाथपुर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.