भागलपुर, सितम्बर 14 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के बालू घाट और नई सीढ़ी घाट निवासी द्वारा विभिन्न आरोपों के तहत एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। एक पक्ष‌ के मिथलेश कुमार यादव, बालू घाट निवासी ने मारपीट किए जाने के साथ-साथ रुपये ले लेने सहित अन्य आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से राहुल कुमार, नई सीढ़ी घाट निवासी ने मारपीट करने, जान मारने के नीयत से गला दबाने, गले से सोने का चेन छीन लेने आदि का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मारपीट व लूटपाट मामले में दोनों पक्षों की प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...