भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर में नदियों व जल निकायों के प्रबंधन और संरक्षण को लेकर नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। नगर आयुक्त द्वारा जारी पत्र के अनुसार अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (यूआरएमपी) की दूसरी बैठक मंगलवार यानी कि आज आयोजित की जाएगी। यह बैठक भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड भवन के एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (तीसरी मंजिल) के सभाकक्ष में होगी। इसमें मेयर, डिप्टी मेयर, वन प्रमंडल अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, बुडको, पथ निर्माण व जल संसाधन विभाग समेत संबंधित अंचलाधिकारियों व अभियंताओं को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण से लेकर शहर में नदियों के प्रबंधन, जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कर भविष्य की रणनीति तैयार करना है। यह भी पढ...