भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: अररिया से चंदन कुमार लल्लू की रिपोर्ट लोकतंत्र पर हमला नहीं सहेंगे।', 'वोट चोर, गद्दी छोड़।' के नारों के साथ शनिवार अररिया शहर में सैकड़ों छात्र-नौजवानों, किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मजदूरों ने 'ज़िंदा लाश' मार्च निकाला। 'यूथ की बात' के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम को जन जागरण शक्ति संगठन और वामपंथी पार्टी का समर्थन प्राप्त था। एसआईआर(विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने ज़िंदा लाश का रूप धारण किया। इसके ज़रिये उन्होंने जीवित नागरिकों को कागज़ों पर मृत घोषित किए जाने और योग्य मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाने के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- कॉकरोच प्रोटेस्ट को मिला वकीलों का साथ, सुप्रीम कोर्ट से जंतर-मंतर की ओर किया कूचमार्च का मार्ग और प्रदर्शनकारियों की मांगें...