Bhagalpur News: अररिया मंडल कारा से पाइप के सहारे दीवार फांदकर का विचाराधीन बंदी फरार
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाले अररिया मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था में शनिवार को बड़ी सेंध लग गई। चोरी के आरोप में बंद एक विचाराधीन बंदी शातिराना अंदाज में जेल की चहारदीवारी फांदकर फरार हो गया। घटना का खुलासा शनिवार देर शाम बंदियों की नियमित गिनती के दौरान हुआ। एक कैदी के कम पाए जाने पर जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पूरे जेल परिसर की घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन फरार बंदी का कोई सुराग नहीं मिला। फरार बंदी की पहचान सनोज कुमार दास, पिता सरयुग दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जेल मैनुअल के मुताबिक हर रोज की तरह शनिवार देर शाम सभी वार्डों के बंदियों को एक जगह इकट्ठा कर गिनती की जा रही थी। मिलान के दौरान एक कैदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.