Bhagalpur News: अररिया : 56वीं वाहिनी एसएसबी में नवमी पर पूजा-अर्चना, हवन व कन्या पूजन, भंडारे में शामिल हुए अधिकारी व जवान।
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: बथनाहा, एक संवाददाता। विजया दशमी के मौके पर 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, हवन एवं कन्या पूजन का आयोजन किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, जवानों एवं संदीक्षा परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मां भगवती की पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें वाहिनी के अधिकारियों, कार्मिकों एवं संदीक्षा परिवार के सदस्यों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। सामूहिक भोज के माध्यम से आपसी सौहार्द, एकता, अनुशासन और परिवार जैसी भावना का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: शांतिपूर्ण दुर्गापूजा संपन्न होने पर पूजा समितियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.