Bhagalpur News: अररिया : 26 सितंबर को लगेगा एक दिवसीय जॉब कैंप मशीन ऑपरेटर के 30 पदों पर होगी बहाली
भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट अररिया। संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजन कार्यालय अररिया में 26 सितंबर को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैंप के माध्यम से आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम (इंडिया), मुजफ्फरपुर द्वारा मशीन ऑपरेटर के पद पर चयन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। जॉब कैंप में केवल पुरुष उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत मशीन ऑपरेटर के कुल 30 पदों पर बहाली होगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास निर्धारित की गई है, और उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 21,000 रुपये तक का सकल वेतन (ग्रॉस सैलरी) और साथ में दो समय का भोजन प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : 28 सितंबर को लगेगा एक दिवसीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.