भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट बाल मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों के तांडव, शिक्षिकाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार तथा विद्यालय में व्याप्त असुरक्षा को लेकर शनिवार के अंक में 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, बीडीओ करमजीत राम, बीपीआरओ सह बीईओ शशि आनंद, थानाध्यक्ष मनोज कुमार और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद कुद्दुस सीधे विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अफशां रूही सहित अन्य शिक्षिकाओं से घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और स्कूल की समस्याओं का जायजा लिया। शिक्षिकाओं ने अधिकारियों को बताया कि किस तरह असामाजिक त...