भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज काली मेला रोड स्थित सेठिया गली में एक किराना व्यवसायी के सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य की नगदी व कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों में करीब दो लाख रुपये नकद, चांदी के सिक्के, महंगी साड़ियां एवं बर्तन शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित व्यवसायी राजकुमार सिरोहिया, पिता स्व. मानिकचंद सिरोहिया ने बताया कि उनकी मस्जिद गली में किराना दुकान है। उनके पुत्र निशांत के विवाह को लेकर शुक्रवार की रात स्थानीय तेरापंथ भवन में गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजित था। पूरा परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के कारण घर बंद था। शनिवार सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अं...