Bhagalpur News: अररिया : विभिन्न दुर्गा मंदिर पहुंचे जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम, दी शुभकामनाएं
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: पलासी (ए.सं)। बुधवार की शाम जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों खपरा भटवार, पलासी, सहित अन्य दुर्गा मंदिर पहुच कर आम लोगों से मुलाकात कर उन्हें दशहरा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सच्चाई, सद्भाव और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, संजय मांझी, मोहम्मद अली, गणेश भगत, शंकर भगत आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Saharsa News: सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली के साथ हो क्षेत्र का निरंतर विकास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.