Bhagalpur News: अररिया : महिला की सूझबूझ और साहस से टली चेन छिनतई की घटना
भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 स्थित पुस्तकालय रोड में शनिवार की सुबह एक महिला की सूझबूझ और साहस के कारण चैन छिनतई की बड़ी वारदात टल गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला के विरोध और शोर मचाने पर उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा। हालांकि छीना-झपटी के दौरान महिला की सोने की चेन टूट गई और उनके गले में हल्की खरोंच भी आई। पीड़िता सरिता देवी, स्व. सतेंद्र अग्रवाल की पत्नी एवं पुस्तकालय रोड निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने घर से पैदल पुस्तकालय परिसर स्थित शिव एवं दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और चलती बाइक से उनके गले में झपट्टा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.