भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: रानीगंज (अररिया) से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट रानीगंज के बिशनपुर पंचायत में स्थित माता मनसा देवी के मंदिर प्रांगण में बीते पांच दशकों से मां दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद माता मनसा देवी की चार दिनों तक पूजा होती है। बिशनपुर पंचायत के ही मूर्तिकार महेश्वरी शर्मा सालों से माता मनसा व उनकी पांचो बहनों की प्रतिमा को बनाया है।

पांच दशकों से जारी पूजा परंपरा इस वर्ष भी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा माता मनसा व उनकी पांच बहनों की प्रतिमा स्थापित कर पूजा आराधना की जा रही है। लेकिन नाटक करने वाले कलाकार के अधिक उम्र होने के कारण इस साल नाटक का आयोजन नहीं किया जायेगा। लेकिन दरभंगा से आये कलाकार कबीर लीला और स्थानीय लोग मिलकर बिहला नाच का आयोजन करेंगे। दुर्गा पूजा के बाद यहां पर चार दिनों तक माता मनसा देवी की पू...