Bhagalpur News: अररिया : बोतल नेपाली शराब बरामद, महिला तस्कर फरार
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: पलासी (ए.सं) । पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार सुबह हसनपुर वार्ड नंबर 11 के एक घर से एक बोरी में रखा 46 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। इस दौरान एक महिला भाग निकलने में सफल रही। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें हसनपुर वार्ड 11 की बुधनी देवी साकि को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुरूवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हसनपुर वार्ड नंबर 11 की बुधनी देवी अपने घर में शराब बेच रही है। पुलिस टीम वहां पहुुंची तो महिला बुधनी देवी भाग गयी। तलाशी के दौरान उनके घर में बोरी में रखा 46 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.