भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: नरपतगंज (अररिया) से नंदकिशोर भगत की रिपोर्ट नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बसमतिया थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सुपौल जिला के बीरपुर थाना अंतर्गत कोसकापुर निवासी गजेंद्र पासवान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा चोरी की बाइक का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस में आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार युवक को प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अरिया : बसमतिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...