Bhagalpur News: अररिया : फारबिसगंज में एक साथ निकले चार गेहूंवन सांप, लोगों में दहशत
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट फारबिसगंज। बदलते मौसम के बीच इन दिनों गली-मोहल्लों से लेकर घरों तक सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। बुधवार की सुबह फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में एक साथ चार गेहूंवन सांप निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पिछले नौ वर्षों से सांपों को सुरक्षित पकड़कर पर्यावरण संरक्षण में जुटे जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और चारों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में लोग घबराने के बजाय तत्काल विशेषज्ञ को सूचना दें। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में आई बाढ़ के दौरान बड़ी संख्या में सांप निकलने के बाद उन्होंने उन्हें सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने का काम शुरू किया था। यह भी पढ़ें- Araria...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.