भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: पुलिस ने युवती की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया युवती की अब तक नहीं हो सकी पहचानजोकीहाट(ए. सं)। जोकीहाट- पलासी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित पलासी डुमरिया मौजा के एक खेत से गुरुवार को पुलिस ने अचेतावस्था में एक युवती को बरामद किया है। हालांकि युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन बरामद युवती की पहने कपड़े फटे होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त स्थानीय लोगों ने खेत में युवती को अचेत अवस्था में देखा। इसकी सूचना तुरंत जोकीहाट और पलासी थाना पुलिस के साथ-साथ एसडीपीओ सुशील कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बेहोश युवती को अपनी गाड़ी से आनन-फानन में ...