भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट अररिया। अररिया शहर के हनुमंत नगर वार्ड 15 पीएचईडी मोहल्ले की एक बड़ी आबादी पिछले एक साल से भी अधिक समय से नाली से निकल कर सड़क पर बह रहे दुर्गन्धयुक्त गंदा पानी के बीच जी रहे हैं। मोहल्ले के लोग डीएम के जनता दरबार से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक का चक्कर लगा चुके हैं। आवेदन दे-देकर थक चुके हैं। लेकिन अब तक समस्या का समस्या नहीं हो पाया है। समस्या से आजिज मोहल्लेवासियों ने बुधवार की सुबह गंदा पानी के बीच खड़ा होकर प्रदर्शन किया और नप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब हमलोग आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। आंदोलन का मन बन चुका है। नगर परिषद कार्यालय के घेराव की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल इस मोहल्ले में कई लोगों ने नाला से सेप्टिक टंकी व बाथरूम का प...