भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज प्रखंड की मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित जुम्मन चौक के समीप कई वर्षों से नाला की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदे पानी के बहाव से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को स्वयं श्रमदान कर नाला की साफ-सफाई की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाला जाम रहने और गंदा पानी सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में बहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण एवं जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में बीडीओ की ओर...