भागलपुर, अक्टूबर 14 -- नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट अररिया। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां भगवती के चौथे स्वरूप देवी कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गयी। अहले सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों व पूजा पंडालों में मां के पूजन व दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शहर के सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी, मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर, मां दुर्गेश्वरी मंदिर, अररिया समिति, रामकृष्ण सेवाश्रम, मां दुर्गा मंदिर अरगड़ा, कोर्ट स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, आरएस स्थित मां असूर विनाशिनी मंदिर, जयप्रकाश नगर स्थित नवदुर्गा कला मंदिर, पुराना जेल प्रागंण स्थित दुर्गा मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ आदि परिसर दुर्गा सप्तशती के श्लोक से गुंजायमान होता रहा। नवरात्र को लेकर शहर का माहौल धीरे-धीरे भक्तिमय ...