भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को गुरुवार को शांतिपूर्ण वातावरण में नम आंखों से विसर्जित किया गया। इस मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई। पलासी दुर्गा मंदिर से प्रतिमा विसर्जन के समय निकली शोभा यात्रा में काफी संख्यां में महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी थी। दुर्गा माता की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान प्रतिमा मंदिर से निकाल कर पलासी बाजार , पलासी चौक, खेखवा चौक होते हुए मंदिर परिसर में स्थित जलाशय में नम आंखों से विसर्जित कर दिया गया। जुलूा के दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सदानंद यादव,महेंद्र भगत, संजय मांझी, गणेश भगत, गौतम, मिथुन भगत,गणेश भगत, शंकर भगत, श्यामा प्रसाद रजक, श्याम लाल साह, श्रवण भगत आदि की भूमिका...