भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया, हिटी।सोमवार को नगर परिषद अररिया की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। अतिथि सदन से सुभाष चौक पर समापन किया गया। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अररिया कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र राज प्रकाश, डिप्टी चेयरमैन गौतम साह, नीतू कुमारी, वार्ड पार्षद सह सदस्य सशक्त स्थाई समिति , लेखा पाल नगर प्रबंधक आदि शामिल हुए। कार्यक्रम समापन के बाद स्कूली बच्चों के बीच बिस्किट, जूस चाकलेट, पानी आदि का नीतू कुमारी वार्ड पार्षद सह सदस्य सशक्त स्थाई समिति नगर परिषद अररिया ने वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...