भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: अररिया, एक संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बौची वार्ड संख्या आठ में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला नूरी का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...