भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र कुमार की रिपोर्ट प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित ऋण आवेदनों के निष्पादन तथा स्वीकृत लाभुकों के यहां सोलर पैनल अधिष्ठापन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

ऋण आवेदन और प्रगति समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्तमान में 50 स्वीकृत आवेदनों का लोन का डिसबर्समेंट लंबित है, जिसे डीएम ने अविलंब निर्गत करने के लिए निर्देशित किया गया। जिससे कि वेंडर द्वारा संबंधित उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल अधिष्ठापन का कार्य शुरू किया जा सके।

सोलर पैनल का अधिष्ठापन डीएम ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को विशेष निर्देश देते हुए कहा क...