भागलपुर, सितम्बर 9 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट जोकीहाट। जोकीहाट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक टेंपो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान टेंपो संख्या बीआर 38 जी 8612 से विभिन्न ब्रांड की कुल 99 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। हालांकि, पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक गश्ती के दौरान जोकीहाट चौक से टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया। चालक वाहन लेकर अररिया की ओर भागने लगा। पीछा करने पर वह हाईस्कूल चौक के समीप टेंपो खड़ा कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान टेंपो के अंदर अलग अलग ब्रांड के विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: टेंपो से 99 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार पुलिस ने बरामद शराब और टेंपो को जब्त कर लिया। वाह...