भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: जोगबनी (अररिया) से बरुण मिश्रा की रिपोर्ट जोगबनी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में धमदाहा वार्ड संख्या 11 निवासी विजय राय, पिता हरिश्चंद्र राय, जो जोगबनी थाना कांड संख्या 211/26, के आरोपी हैं। उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज है। वहीं, इसी मोहल्ले के निवासी राजेश कुमार, पिता लालकेश्वर राय को इश्तिहार वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...