भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र कुमार की रिपोर्ट सिकटी प्रखंड के रामनगर से बेलबाड़ी होते हुए जमुआ जाने वाली पक्की सड़क वर्षो से जर्जर रहने से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। केशव नाथ झा, कृष्ण मोहन मिश्र, नरेश मोहन झा, अरविन्द झा, धर्मानन्द झा ने बताया कि जमुआ से बेलबाड़ी होते हुए रामनगर जाने वाली पक्की सड़क वर्षो से जर्जर है। यह सड़क न केवल कुर्साकांटा, सिकटी व अररिया प्रखंड को जोड़ती है बल्कि दर्जनों गांव को भी जोड़ती है। इस सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे रहने के कारण बाइक व साइकिल चलाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जबकि इस सड़क होकर प्रत्येक दिन दर्जनों बाइक, साइकिल सहित चार पहिया बाहन चलते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का पक्कीकरण करने की मां...