भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: जोगबनी (अररिया) से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय में जोगबनी में शनिवार को 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम और बैठक आयोजित किया गया। मुख्य पार्षद रानी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना के लाभ, सौर ऊर्जा के उपयोग और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी की जानकारी लोगों को दी गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी,मयंक कुमार , बिजली विभाग के अधिकारी, सिटी मैनेजर सफी अहमद सहित सभी वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर लोग अपनी बिजली जरूरतों को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना : पूर्णिया जिले में अभी...