Bhagalpur News: अररिया : गांजा तस्करी के अप्राथमिक आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा। कुर्साकांटा पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि गांजा तस्करी के अप्राथमिक आरोपी लेलोखर गरैया वार्ड संख्या 2 से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। गिरफ्तार प्राथमिक आरोपी मो शमीम पिता स्व भोला उर्फ नियाजुद्दीन बताया जाता है। प्रभारी सह अपर थानेदार अभिषेक कुमार ज्योति ने बताया कि तीन माह पूर्व अहले सुबह स्टैंड चौक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से नौ बोरा में 325 किलो ग्राम गांजा जब्त किया गया था। इस कार्रवाई में स्कॉर्पियो के मालिक सह चालक को भी गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार चालक मो शमीम पिता मो लहरी कटिहार जिला के फलका का रहने वाला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.