भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल कुमार झा की रिपोर्ट एसएसबी 52 वीं वाहिनी लैलोखर व कुआड़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी के लिए लैलोखर में रखे 57 बोरा यूरिया को जब्त किया है। एसएसबी के सहायक कमांडेंट मोहित भार्गव ने बताया कि सूचना मिली थी कि लैलोखर में एक घर के पीछे खाली जगह में कालाबाजारी के लिए भारी मात्रा में यूरिया का भंडारण किया गया है। इसकी सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर एसएसबी व कुआड़ी पुलिस के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर बताए गए जगह पर पहुंच कर छापेमारी की गई। इस दौरान अलग अलग कंपनी के 57 बोरा यूरिया जब्त किया गया। जब्त यूरिया की जब्ती सूची बनाकर कुआड़ी थाना में रखा गया है। सहायक कमांडेंट ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...