भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: भरगामा (अररिया) से संतोष कुमार की रिपोर्ट भरगामा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी कुर्की-जब्ती वारंट के निष्पादन के दौरान थाना क्षेत्र के कुशमौल वार्ड संख्या-3 से वारंटी लीलानंद सरदार की पत्नी रविया देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान रविया देवी को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान का नेतृत्व भरगामा थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने किया। उनके साथ सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे। भरगामा पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों पर ...