भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: पलासी थाना क्षेत्र के बेलसरी वार्ड नंबर छह की घटना घर में पानी पटाने के दौरान हुआ हादसापलासी (ए.सं)। गुरुवार की सुबह पलासी थाना क्षेत्र के बेलसरी वार्ड नंबर छह में घर में पानी पटाने के दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। मृतक अमरदीप घरानी बेलसरी निवासी दिनेश घरामी का बेटा था। हालांकि मृतक के परिजनों ने किशोर को इलाज के लिये अररिया सदर अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में ही अमरदीप ने दम तोड़ दिया। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के संबंधि में स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि बसंत झा ने बताया कि अमर दीप घरामी सुबह घर पर पानी पटा रहा हैं। इसी क्रम में बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया। जिस कारण उनकी की मौत हो गयी। इधर घटना ...