भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: जोकीहाट(एस)। महलगांव थाना क्षेत्र के बोड़ैल गांव में सोमवार को 11 हजार वोल्ट के जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से एक कीमती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक ने महलगांव थाना और विद्युत विभाग को लिखित आवेदन देकर मुआवजे की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोड़ैल गांव निवासी संतोष कुमार सोमवार सुबह अपनी भैंस को चराने के लिए खेत में छोड़कर घर लौटे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाई-टेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया। करंट इतना तेज था कि भैंस की घटना स्थल पर ही झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश है। पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि भैंस ही उनकी कमाई का मुख्य जरिया थी। उन्होंने थाने और बिजली विभाग...