Bhagalpur News: अररिया : एसएसबी मुख्यालय बथनाहा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: बथनाहा (अररिया), एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा परिसर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बलकर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्मृति दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट ्प्रिरंग्स क्षेत्र में करीब 16 हजार फीट की ऊंचाई पर गश्त कर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 वीर जवानों ने चीनी सैनिकों के हमले का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.