भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट इंद्रधनुष साहित्य परिषद की ओर से स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में हिंदी साहित्य के महान आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संवदिया के प्रधान संपादक मांगन मिश्र मार्तंड उपस्थित थे।

जयंती समारोह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों द्वारा डॉ. रामविलास शर्मा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा, पूर्व प्राचार्य हरिशंकर झा, पूर्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास, हिंदीसेवी अरविंद ठाकुर, प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार तथा परिषद के सचिव विनोद कु...