भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट अररिया। फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हलहलिया में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में चारों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति रूपेश कुमार, प्रभु कुमार, महेंद्र कुमार सहित एक महिला बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...