भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: नरपतगंज (अररिया) से नंद किशोर भगत की रिपोर्ट नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या 07 में शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात आसामाजिक तत्वों द्वारा पोखर में जहर डाल दिया। पोखर में जहर डालने के कारण बड़ी मात्रा में मछली मर गई। घटना की जानकारी जैसे ही सुबह पोखर मालिक को मिला तो पोखर मलिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पोखर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी मनोज झा का घर के बगल ही करीब एक एकड़ की भूमि में पोखर बना हुआ है। जिस पोखर में शुक्रवार देर रात्रि असामाजिक तत्वों के द्वारा जहर डाल दिया जहर डालने के बाद पोखर में सभी मछली का मौत हो गया। मामले को लेकर पीड़ित मनोज झा के अलावा निर्मल लाल दास, महेश झा, सुमन झा ,मुरली झा, घनश्याम झा, सरवन कुमार ,विनो...